Axi मोबाइल ऐप में Neteller के ज़रिए पैसे कैसे निकलवाए जा सकते हैं?अपडेट किया गया 2 माह पहले
Neteller और Axi मोबाइल ऐप के ज़रिए अपने Axi ट्रेडिंग अकाउंट से पैसे निकलवाने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- ऐप खोलकर उसमें लॉग-इन कर लें। प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपने अपने लाइव अकाउंट में लॉग-इन किया हुआ है।
- ऊपर दाईं और मौजूद 'profile' आइकन पर क्लिक कर दें।
- मेन्यू से ‘My Accounts’ को सिलेक्ट करके Withdraw पर क्लिक कर दें।

- उस MT4 अकाउंट को चुन लें, जिससे आप पैसे निकलवाना चाहते हैं।
ज़रूरी जानकारी! अगर आपके कई ट्रेडिंग अकाउंट हैं, तो सही अकाउंट को सिलेक्ट करना न भूलें।

- विड्रॉ की जाने वाली रकम डाल दें।
- Neteller को विड्रॉअल मेथड के तौर पर सिलेक्ट करके अपनी पसंदीदा करेंसी को चुन लें।

- ‘Continue’ पर क्लिक करने के बाद पैसे प्राप्त करने के लिए आपसे कोई Neteller ई-वॉलेट सिलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा। इस ई-वॉलेट की पहचान आपके Neteller अकाउंट से जुड़े ईमेल एड्रेस के ज़रिए की जाएगी।
ज़रूरी जानकारी! अगर आप किसी तय ईमेल में पैसे निकलवाना चाहते हैं, तो उसी ईमेल के ज़रिए पहले आपको एक सफल डिपॉज़िट करना होगा। ऐसा करने पर वो एक विड्रॉअल ऑप्शन के तौर पर दिखाई दे जाएगा।
- डिटेल्स चेक करके ये सुनिश्चित कर लें कि सब कुछ सही है। कन्फ़र्म हो जाने पर प्रोसेसिंग के लिए अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए Request Withdrawal पर क्लिक कर दें।

ज़रूरी नोट्स:
- अपनी विड्रॉअल रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद प्रोसेसिंग के दौरान वो राशि आपके बैलेंस से कट जाएगी।
- अगर विड्रॉअल रिक्वेस्ट फ़ेल हो जाती है, तो उस राशि को आपके बैलेंस में रिफ़ंड कर दिया जाएगा, और हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम ईमेल के ज़रिए विड्रॉअल रिक्वेस्ट के फ़ेल होने की वजह के साथ-साथ आपको ये भी बता देगी कि अब आगे आपको क्या करना है।
