/ /
कार्ड के ज़रिए अपने MT4 अकाउंट से पैसा कैसे निकाला जा सकता है?
अपडेट किया गया 3 माह पहले

पैसा निकालने के लिए क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके Funds सेक्शन पर चले जाएँ। टॉप मेन्यू से Withdraw को सिलेक्ट करके इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • उस ट्रेडिंग अकाउंट (MT4 अकाउंट) को चुन लें, जिससे आप पैसा निकलवाना चाहते हैं।

ज़रूरी जानकारी: पैसा निकालने के लिए सही अकाउंट नंबर को सिलेक्ट करना न भूलें, खासतौर पर अगर आपके एक से ज़्यादा MT4 अकाउंट हैं। गलत अकाउंट में विड्रॉ करने पर आपको इंटरनल ट्रांसफ़र की रिक्वेस्ट डालनी पड़ सकती है, जिसके चलते प्रोसेसिंग में लगने वाले टाइम की वजह से आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है।

  • अपना विड्रॉअल मेथड सिलेक्ट कर लें।

  • विड्रॉ की जाने वाली रकम डाल दें।

  • उस कार्ड को सिलेक्ट कर लें, जिस पर आप विड्रॉअल पाना चाहते हैं। अगर आपके कई कार्ड हैं, तो आखिरी 4 अंक वेरीफ़ाई करके ये सुनिश्चित कर लें कि आपने सही कार्ड को चुना हुआ है। प्लीज़ ध्यान रखें कि हर विड्रॉअल मेथड की अपनी न्यूनतम विड्रॉअल राशि होती है, जो क्लाइंट पोर्टल पर भी डिस्प्ले की जाती है। कार्ड विड्रॉअल के मामले में आप कम से कम 5 USD (या उसके बराबर की रकम) निकलवा सकते हैं। इससे कम कोई राशि डालने पर आप विड्रॉअल प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाएँगे।

  • सभी डिटेल्स को चेक करके प्रोसेसिंग रिक्वेस्ट को सबमिट करने के लिए 'Request Withdrawal' पर क्लिक कर दें। प्लीज़ ध्यान दें कि आपकी विड्रॉअल रिक्वेस्ट को चेक करके उसे प्रोसेस करने में हमें 1-2 बिज़नस डेज़ लग जाते हैं।

ज़रूरी जानकारी: प्लीज़ ध्यान दें कि कोई विड्रॉअल रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद रिक्वेस्ट की प्रोसेसिंग के दौरान डिडक्शन के बाद वाला आपका बैलेंस दिखाई दे जाएगा। विड्रॉअल रिक्वेस्ट असफल रहने पर राशि आपके बैलेंस में रिफ़ंड कर दी जाएगी और क्लाइंट सर्विसेज़ से आए ईमेल में आपको बता दिया जाएगा कि आपका विड्रॉअल असफल क्यों रहा और अब आगे आपको क्या करना होगा

क्या यह लेख सहायक था?