Axi मोबाइल ऐप में क्रिप्टोकरेंसी के ज़रिए पैसे कैसे निकलवाए जा सकते हैं?अपडेट किया गया 2 माह पहले
क्रिप्टोकरेंसी और Axi मोबाइल ऐप के ज़रिए अपने Axi ट्रेडिंग अकाउंट से पैसे निकलवाने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- ऐप खोलकर उसमें लॉग-इन कर लें; ये सुनिश्चित कर लें कि आपने अपने लाइव अकाउंट में लॉग-इन किया हुआ है।
- ऊपर दाईं ओर मौजूद 'person' आइकन पर क्लिक कर दें।
- मेन्यू से 'My Accounts’ को सिलेक्ट करके Withdraw पर क्लिक कर दें।

- उस MT4 अकाउंट को चुन लें, जिससे आप पैसे निकलवाना चाहते हैं।
ज़रूरी जानकारी! अगर आपके कई ट्रेडिंग अकाउंट हैं, तो सही अकाउंट को सिलेक्ट करना न भूलें।

- इस्तेमाल की जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी को चुनकर विड्रॉअल राशि डाल दें।
ध्यान दें: हर विड्रॉअल मेथड की अपनी न्यूनतम विड्रॉअल राशि होती है। न्यूनतम विड्रॉअल राशि से कम रकम डालने पर विड्रॉअल प्रोसेस में आप आगे नहीं बढ़ पाएँगे।
डिस्प्ले किया गया एक्सचेंज रेट सिस्टम द्वारा जेनरेट किया जाता है और वो 10 मिनट के लिए ही वैलिड होता है, जिसके बाद बाज़ार के उतार-चढ़ाव के चलते वो अपने आप ही रिफ़्रेश हो जाता है।

- उस क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस को सिलेक्ट कर लें, जिसमें आप पैसे भेजना चाहते हैं। अगर आप किसी नए वॉलेट में पैसे निकलवा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि हर क्रिप्टोकरेंसी के लिए आप अधिकतम 3 यूनिक वॉलेट सेव कर सकते हैं।

- सभी डिटेल्स को वेरीफ़ाई करने के बाद अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए Request Withdrawal पर क्लिक कर दें।

ज़रूरी नोट्स:
- अपनी विड्रॉअल रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद प्रोसेसिंग के दौरान वो राशि आपके बैलेंस से कट जाएगी।
- अगर विड्रॉअल रिक्वेस्ट फ़ेल हो जाती है, तो उस राशि को आपके बैलेंस में रिफ़ंड कर दिया जाएगा, और हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम ईमेल के ज़रिए विड्रॉअल रिक्वेस्ट के फ़ेल होने की वजह के साथ-साथ आपको ये भी बता देगी कि अब आगे आपको क्या करना है।
