कॉर्पोरेट एक्शन किसी लिस्टेड कंपनी द्वारा अंजाम दिया जाने वाला एक ऐसा इवेंट होता है, जिससे ऑर्गनाइज़ेशन में काफ़ी बड़ा बदलाव आ जाता है और नतीजतन कंपनी के स्टेकहोल्डर भी प्रभावित होते हैं।
कॉर्पोरेट एक्शन के कई उदाहरण होते हैं – कुछ स्वैच्छिक होते हैं, जिनमें निवेशक अपनी मर्ज़ी से भाग लेते हैं, और कुछ अनिवार्य होते हैं, जहाँ उन्हें भाग लेना ही होता है।
Axi के ज़रिए किसी CFD की ट्रेडिंग करते समय पार्टिसिपेशन हमेशा अनिवार्य होती है।
कॉर्पोरेट एक्शन इन प्रकार के होते हैं:
कंपनियाँ 2 तरह के डिविडेंड जारी कर सकती हैं – कैश या स्टॉक।
दोनों ही मामलों में जब कोई स्टॉक एक्स-डिविडेंड हो जाता है, तब उसकी वैल्यू में डिविडेंड की रकम के बराबर की गिरावट आ जाती है और शेयरहोल्डर्स को कैश या अतिरिक्त शेयर मिल जाते हैं। Axi द्वारी की जाने वाली एडजस्टमेंट:
कैश डिविडेंड: डिविडेंड की तारीख पर अगर आपने कोई CFD पोज़ीशन होल्ड की हुई है, तो डिविडेंड के प्रभाव को बेअसर करने के लिए आपके अकाउंट को उसी दिन क्रेडिट या डेबिट कर दिया जाएगा, जिस दिन स्टॉक एक्स-डिविडेंड होगा:
शेयर डिविडेंड: इसके तहत मौजूदा शेयरहोल्डर्स में अतिरिक्त शेयर डिस्ट्रीब्यूट किए जाते हैं। अगर डिविडेंड रेट 5% पर सेट किया गया है, तो हर शेयरहोल्डर को अपने हर 100 शेयर्स के बदले 5 शेयर मिल जाते हैं। CFD पोज़ीशनों को भी ऐसे ही मैनेज किया जाता है, और मार्केट में पोज़ीशनों (लॉन्ग या शॉर्ट) को उसी अनुपात में एडजस्ट कर दिया जाता है।
आमतौर पर स्टॉक स्प्लिट तब होता है, जब स्टॉक की वैल्यू बहुत बढ़ रही होती है। इसके तहत स्टॉक को कई सारे शेयर्स में बाँट दिया जाता है ताकि नए निवेशकों के लिए कंपनी ज़्यादा एक्सेसिबल हो जाए।
रिवर्स स्प्लिट तब होता है, जब कंपनी मौजूदा शेयर्स को कंसोलिडेट करके ज़्यादा दाम वाले कम शेयर बना देती है।
इन दोनों ही से कंपनी की ओवरऑल वैल्यू पर कोई असर नहीं पड़ता।
Axi पर कोई पोज़ीशन होल्ड करते समय आपके एक्सपोज़र को हम उसी हिसाब से एडजस्ट कर देंगे; उदाहरण के लिए:
क्लाइंट के पास $30.00 प्रति शेयर के हिसाब से X स्टॉक के 100 शेयर हैं।
कंपनी X ने 5 फ़ॉर 1 के स्प्लिट की घोषणा की है।
इसका मतलब ये हुआ कि आपके हर 1 शेयर के बदले आपको 5 शेयर मिल जाएँगे, और हर शेयर की कीमत अपने शुरुआती स्टॉक प्राइस का पाँचवां हिस्सा होगी, यानी कि $6.00 के हिसाब से 500 शेयर।
गौरतलब है कि कंपनी की ओवरऑल वैल्यू वही रहेगी:
100 * 30 = $3,000; 500 * 6 = $3,000
वॉरंट्स और राइट्स इशू तब होते हैं, जब कोई कंपनी पब्लिक से पहले हाल ही में जारी किए गए शेयर्स को अपने शेयरहोल्डर्स को एक डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का ऑफ़र देती है।
इस मामले में Axi पर हमेशा इस ऑप्शन को स्वीकार कर लिया जाता है, लेकिन आपकी शेयर पोज़ीशन को एक्सटेंड करने के बजाय बाज़ार के खुलने पर हम उन्हें बेच देते हैं और डिस्काउंटेड प्राइस और बिक्री वाले प्राइस के बीच के फ़र्क के बराबर के कैश बैलेंस को आपके अकाउंट में अप्लाई कर देते हैं। उदाहरण के लिए:
कंपनी X $20.00 पर ट्रेडिंग कर रही है और उसने 10:1 के अनुपात में शेयर खरीदने के लिए राइट्स इशू की घोषणा की है। इसका मतलब ये हुआ कि आपके द्वारा होल्ड किए हर 10 शेयर्स के बदले आप 1 शेयर खरीदने के लिए एलिजिबल होंगे।
अगर क्लाइंट के पास 500 शेयर हैं और इशू प्राइस $22.00 का है, तो उन्हें 50 राइट्स (500 ÷ 10 = 50) मिल जाएँगे। $22.00 और $15.00 के बीचे के $7.00 के फ़र्क वाले हर राइट के चलते उन्हें कुल $350.00 का क्रेडिट हो जाता है।
*इस उदाहरण का उद्देश्य सिर्फ़ जानकारी देना ही है, कुछ हालातों में हमें अपने प्रोसेस में फ़ेरबदल भी करना पड़ सकता है। किसी बदलाव की सूरत में आपको कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाएगी।