लॉग फ़ाइलें वो डिटेल्ड टेक्स्ट फ़ाइलें (“.log” एक्सटेंशन) होती हैं, जिनमें ऑर्डर डालने और हटाने, एरर और वॉर्निंग, इंडिकेटर इनस्टॉल करने और Expert Advisors में आने वाली दिक्कतों, कोई सर्वर कनेक्शन सेट-अप करने और टर्मिनल लॉन्च करने के बारे में डिटेल्स के साथ-साथ और भी कई तरह की जानकारी होती है। ये MT4/MT5 'Journal' टैब जैसा ही होता है, लेकिन थोड़ी और डिटेल में। आपके ऑर्डर्स को कैसे एक्सीक्यूट किया गया था, इसकी छानबीन में ये डेटा कारगर साबित हो सकता है।
डेस्कटॉप MT4/MT5 टर्मिनल से लॉग फ़ाइलों को एक्सेस और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
प्लीज़ ध्यान दें: हर दिन की अलग लॉग फ़ाइल होती है, इसलिए आपको अपनी ज़रूरत की फ़ाइल को सिलेक्ट करना होता है।
ज़रूरी जानकारी: किसी Expert Advisor से लॉग फ़ाइलें पाने के लिए आप ऊपर दिए स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं। लेकिन “Open Data Folder” स्टेप के बाद आपको "MQL4" को और फिर "Logs" को सिलेक्ट करना होगा।