Axi Trading Platform (मोबाइल ऐप) खोलकर अपना डैशबोर्ड देखने के लिए उसमें लॉग-इन कर लें।
स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर मौजूद प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करके चेक कर लें आप लाइव अकाउंट में हैं या डेमो अकाउंट में।
डिपॉज़िट और विड्रॉअल फ़ंक्शन्स को एक्सेस करने के लिए 'Funds' ऑप्शन पर क्लिक कर दें। पैसे डालने और निकालने के लिए कई बैंक अकाउंट ऐड करने के लिए 'Add New Bank Account' को सिलेक्ट कर लें।
अपने बैंक अकाउंट का देश और उसकी करेंसी डालकर 'Continue' पर क्लिक कर दें।
अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स में ये इनफ़ॉर्मेशन फ़िल कर दें:
आपके Axi अकाउंट के नाम से मेल खाती बैंक स्टेटमेंट की साफ़ फ़ोटो अपलोड कर दें। उसमें आपका नाम, अकाउंट नंबर, और पिछले छः महीनों के दौरान की कोई तारीख होनी चाहिए। इन कसौटियों पर खरी न उतरने वाली स्टेटमेंट्स को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
आपकी बैंक स्टेटमेंट 24 घंटों या 1 बिज़नस डे के भीतर प्रोसेस हो जाएगी, और दोबारा पैसे निकलवाने की कोशिश करते समय अपने बैंक वेरिफ़िकेशन स्टेटस को आप चेक कर सकते हैं।