/ /
वॉचलिस्ट और Axi Trading Web Platform
अपडेट किया गया 4 माह पहले

"My Watchlist" पर क्लिक करके आप अपनी वॉचलिस्ट को देख सकते हैं। बाईं ओर अलग-अलग सेक्टर्स की प्रोडक्ट से बनीं प्री-मेड लिस्ट को आप देख सकते हैं, या फिर अपनी वॉचलिस्ट में आप उन इंस्ट्रूमेंट्स को भी ऐड कर सकते हैं, जिन्हें आप फ़ॉलो करना चाहते हैं। 

अपनी वॉचलिस्ट में आइटम जोड़ना

अपनी वॉचलिस्ट में आइटम जोड़ने के लिए आपके पास दो ऑप्शन होते हैं:

ऑप्शन 1:

  • "Add Markets" पर क्लिक कर दें।
  • ऐड की जाने वाली मार्केट को सर्च कर लें।
  • सिंबल के बगल में मौजूद प्लस आइकन पर क्लिक कर दें। उसके हरे रंग के हो जाने पर वो मार्केट आपकी वॉचलिस्ट में जुड़ जाती है।
  • काम हो जाने पर "Done" पर क्लिक कर दें।
  • जब स्टार पीले रंग का हो जाए, तो इसका मतलब है कि वो आइटम आपकी वॉचलिस्ट में सेव हो गई है।

ऑप्शन 2:

  • "Leveraged Trading" में उस इंस्ट्रूमेंट को सर्च कर लें, जिसे आप ट्रेड करना चाहते हैं।
  • स्टार आइकन पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से वो पीला हो जाएगा।
  • अब वो सिंबल आपकी वॉचलिस्ट में ऐड हो चुका है।

अपनी वॉचलिस्ट से आइटम्स को हटाना

  • उस आइटम के बगल में मौजूद पीले रंग के स्टार पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा करने से वो स्टार ग्रे हो जाएगा, और वो आइटम आपकी वॉचलिस्ट से हटा दी जाएगी।
क्या यह लेख सहायक था?