/ /
परपेचुअल फ़्यूचर्स के फ़ीस और चार्ज
अपडेट किया गया 4 माह पहले

परपेचुअल फ़्यूचर्स पर 'मेकर' और 'टेकर' फ़ीस के साथ-साथ फ़ंडिंग फ़ीस भी लागू होती है।

मेकर/टेकर फ़ीस क्या होती है?

  • मेकर फ़ीस: इसे तब चार्ज किया जाता है, जब आप कोई ऐसा लिमिट या स्टॉप ऑर्डर प्लेस करते हैं, जो किसी मार्केट ऑर्डर (पेंडिंग ऑर्डर) से फ़ौरन मैच नहीं होता।
  • टेकर फ़ीस: इसे तब चार्ज किया जाता है, जब आप कोई मार्केट ऑर्डर प्लेस करते हैं।

ये फ़ीस किसी पोज़ीशन को ओपन और क्लोज़ करते समय वसूली जाती हैं।

  • मार्केट ऑर्डर = टेकर फ़ीस
  • पेंडिंग लिमिट ऑर्डर = मेकर फ़ीस

फ़ीस स्ट्रक्चर:

मेकर फ़ीसटेकर फ़ीस
0.025%0.035%

परपेचुअल फ़्यूचर्स में फ़ंडिंग फ़ीस क्या होती है?

फ़ंडिंग फ़ीस समय-समय पर उन ट्रेडरों के बीच एक्सचेंज की जाने वाली वो पेमेंट होती हैं, जो किसी परपेचुअल फ़्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में लॉन्ग और शॉर्ट पोज़ीशन होल्ड कर रहे होते हैं। इसका मकसद परपेचुअल कॉन्ट्रैक्ट के प्राइस को अंडरलाइंग स्पॉट मार्केट (जिसे इंडेक्स प्राइस के तौर पर भी जाना जाता है) के करीब बनाए रखना होता है।

पारंपरिक फ़्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स के विपरीत परपेचुअल फ़्यूचर्स की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। इस वजह से एक बैलेंसिंग मैकेनिज़्म के तौर पर काम करते-करते फ़ंडिंग पेमेंट फ़्यूचर्स मार्केट और असली स्पॉट मार्केट के बीच प्राइस कन्वर्जेन्स को बढ़ावा देती है।

ये काम कैसे करता है?

फ़ंडिंग रेट, जिससे फ़ंडिंग फ़ीस निर्धारित होती है, को समय-समय पर बार-बार कैलकुलेट किया जाता है (एक्सचेंज के आधार पर ये काम हर 8 घंटे में किया जाता है)। मार्केट के हालातों के आधार पर ये पॉज़िटिव या नेगेटिव हो सकता है:

  • पॉज़िटिव फ़ंडिंग रेट (कॉन्टैंगो): जब परपेचुअल कॉन्ट्रैक्ट स्पॉट प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहा हो, तो लॉन्ग पोज़ीशन धारक (खरीदार) शॉर्ट पोजीशन धारकों (विक्रेता) को पेमेंट करते हैं। लॉन्ग इंटरेस्ट को हतोत्साहित करके प्राइस को वापस स्पॉट के अनुरूप करने में ये मदगार साबित होता है।
  • नेगेटिव फ़ंडिंग रेट (बैकवर्डेशन): जब कॉन्ट्रैक्ट स्पॉट प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहा हो, तो शॉर्ट पोजीशन धारक लॉन्ग्स को पेमेंट करते हैं। हद से ज़्यादा शॉर्टिंग को हतोत्साहित करके बाज़ार के संतुलन को वापस लाने में ये मददगार साबित होता है।

सैंपल कैलकुलेशन:

  1. अगर BTCUSD का मार्केट प्राइस $60,000 है और आपके पास 0.01 लॉट (BTC फ़ेस वैल्यू) की पोज़ीशन है, तो आपकी मार्केट वैल्यू होगी: $60,000 x 0.01 = $6,000
  2. अगर फ़ंडिंग रेट 0.1% है, तो आपकी फ़ंडिंग फ़ीस होगी: $6,000 x 0.1% = $6 USDT

फ़ंडिंग रेट की दिशा के आधार पर अगली फ़ंडिंग इंटरवल में आपको या तो ये राशि देनी होती है या फिर लेनी होती है। फ़ंडिंग फ़ीस हर 8 घंटे (12:00 AM, 8:00 AM, और 4:00 PM UTC) में सेटल की जाती हैं।

फ़ंडिंग रेटलॉन्गशॉर्ट
+%डेबिटक्रेडिट
-%क्रेडिटडेबिट

 

क्या यह लेख सहायक था?