/ /
Axi क्लाइंट पोर्टल के ज़रिए कोई बैंक अकाउंट कैसे ऐड किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

कोई बैंक अकाउंट जोड़ना

  • Axi क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन कर लें।
  • लॉग-इन करने के बाद Funds पर क्लिक कर दें।
  • Funds सेक्शन में Manage टैब को सिलेक्ट कर लें; यहाँ आपके द्वारा सेव किए गए सारे पेमेंट मेथड डिस्प्ले हो जाएँगे।
  • इसके बाद, Bank Account टैब पर क्लिक कर दें।
  • स्क्रीन के नीचे दाईं ओर मौजूद Add बटन पर क्लिक कर दें।

आपसे अपने बैंक अकाउंट की कुछ बेसिक इनफ़ॉर्मेशन डालने के लिए कहा जाएगा, जैसे आपके बैंक अकाउंट का देश और करेंसी

डिटेल्स डालने के बाद Continue पर क्लिक कर दें।

  • आपके बैंक अकाउंट के देश के आधार पर आपसे और डिटेल्स प्रोवाइड करने के लिए भी कहा जा सकता है, जैसे:
    • अकाउंट होल्डर का नाम
    • अकाउंट नंबर
    • SWIFT/BIC कोड

A screenshot of a computer AI-generated content may be incorrect.

  • JPEG, PNG, PDF, या HEIC फ़ॉर्मेट में आपको अपनी हालिया बैंक स्टेटमेंट (पिछले 6 महीनों की) अपलोड करनी होगी। इस स्टेटमेंट में ये जानकारी साफ़-साफ़ दिखाई देनी चाहिए:
    • आपका नाम
    • बैंक अकाउंट डिटेल्स
    • तारीख (पिछले 6 महीनों के भीतर)

A screenshot of a computer AI-generated content may be incorrect.

  • अपनी बैंक स्टेटमेंट अपलोड करने के बाद Submit for Review पर क्लिक कर दें।

प्लीज़ ध्यान दें: आपके बैंक अकाउंट को वेरीफ़ाई होने में 24 घंटे या 1 बिज़नस डे तक लग सकता है

बैंक अकाउंट स्टेटस का क्या मतलब होता है?

  • Pending: आपका बैंक अकाउंट रिव्यु किया जा रहा है और वेरिफ़िकेशन के बाद उसे एक्टिवेट कर दिया जाएगा। उसमें 24 घंटे या 1 बिज़नस डे तक लग सकते हैं।
  • Rejected: गायब डॉक्यूमेंट्स या गलत इनफ़ॉर्मेशन की वजह से वेरिफ़िकेशन प्रोसेस फ़ेल हो गया। और मदद पाने के लिए हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम से संपर्क करें।
  • No Status: आपका बैंक अकाउंट सफलतापूर्वक वेरीफ़ाई और एक्टिवेट हो चुका है।

अगर आपसे कोई बैंक अकाउंट नहीं जुड़ रहा है, तो मदद के लिए प्लीज़ हमारी क्लाइंट सर्विसेज़ टीम से संपर्क करें

क्या यह लेख सहायक था?