/ /
Skrill के ज़रिए पैसे कैसे निकलवाए जा सकते हैं?
अपडेट किया गया 2 माह पहले

Skrill के ज़रिए पैसे निकलवाने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • Axi क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन कर लें। 
  • Funds सेक्शन में जाकर टॉप मेन्यू से Withdraw को सिलेक्ट कर लें। 
  • उस ट्रेडिंग अकाउंट (MT4 अकाउंट) को चुन लें, जिससे आप पैसा निकलवाना चाहते हैं। 

ज़रूरी जानकारी: अगर आपके एक से ज़्यादा MT4 अकाउंट हैं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि अपनी विड्रॉअल रिक्वेस्ट के लिए आपने सही अकाउंट को चुना हुआ है। गलत अकाउंट में पैसे निकलवाकर आपको एक अतिरिक्त इंटरनल ट्रांसफ़र रिक्वेस्ट डालनी पड़ सकती है, जिसमें लगने वाले अतिरिक्त प्रोसेसिंग टाइम की वजह से अपने विड्रॉअल में आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है

  • विड्रॉ की जाने वाली राशि डाल दें। 
  • ‘Skrill’ ऑप्शन में निकलवाए जाने वाली रकम डालकर उस लेन-देन के लिए अपनी पसंदीदा करेंसी को सिलेक्ट कर लें।

ज़रूरी जानकारी! सभी विड्रॉअल मेथड्स की अलग-अलग मिनिमम राशियाँ होती हैं, और इन राशियों को क्लाइंट पोर्टल पर डिस्प्ले किया जाता है। ये न्यूनतम राशि न डालने पर आप विड्रॉअल प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाएँगे। गौरतलब है कि अलग-अलग करेंसियों के लिए न्यूनतम विड्रॉअल राशियाँ भी अलग होती हैं। 

स्क्रीन का स्क्रीनशॉट AI द्वारा उत्पन्न सामग्री गलत हो सकती है।

  • Continue पर क्लिक कर दें। 
  • विड्रॉअल के लिए आपसे कोई Skrill ई-वॉलेट सिलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा। ई-वॉलेट की पहचान उससे जुड़े ईमेल एड्रेस के ज़रिए की जाएगी। 
क्या यह लेख सहायक था?