पैसे निकलवाने के लिए क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके Funds सेक्शन पर चले जाएँ। टॉप मेन्यू से Withdraw को सिलेक्ट करके इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
ज़रूरी जानकारी: ये सुनिश्चित कर लें कि पैसे निकलवाने के लिए आपने सही अकाउंट नंबर को चुना हुआ है, खासकर अगर आपके एक से ज़्यादा MT4 अकाउंट हैं। गलत अकाउंट में विड्रॉ करने से आपको इंटरनल ट्रांसफ़र रिक्वेस्ट डालनी पड़ सकती है, जिसमें लगने वाले प्रोसेसिंग टाइम के चलते आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है।
ज़रूरी जानकारी: हर विड्रॉअल मेथड की एक न्यूनतम विड्रॉअल राशि होती है, जो क्लाइंट पोर्टल पर भी डिस्प्ले की जाती है। इससे कम रकम डालने पर आप विड्रॉअल प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाएँगे। गौरतलब है कि अलग-अलग करेंसियों की मिनिमम विड्रॉअल राशि भी अलग होती है।
महत्वपूर्ण: आपको वह मुद्रा चुननी होगी जिसमें आप बैंक ट्रांसफ़र करना चाहते हैं, और सिस्टम आपको संबंधित IBAN प्रदान करेगा जहाँ आप फंड प्राप्त कर सकते हैं ताकि आपका निकासी सही तरीके से संसाधित हो सके।
ज़रूरी जानकारी: प्लीज़ ध्यान दें कि अपनी विड्रॉअल रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद रिक्वेस्ट की प्रोसेसिंग के दौरान आपके बैलेंस से विड्रॉअल अमाउंट काट ली जाती है। आपकी विड्रॉअल रिक्वेस्ट असफल रहने पर वो राशि आपके बैलेंस में रिफ़ंड कर दी जाती है और क्लाइंट सर्विसेज़ के ईमेल में आपको विड्रॉअल पूरा न होने की वजह के साथ-साथ ये भी बता दिया जाता है कि अब आगे आपको क्या करना होगा।