/ /
MT4 WebTrader के ज़रिए किसी ऑर्डर को मॉडिफ़ाई / क्लोज़ कैसे किया जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

किसी पेंडिंग ऑर्डर को मॉडिफ़ाई करना

किसी ऑर्डर को मॉडिफ़ाई करने के लिए आप इनमें से किसी एक तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  1. Toolbox विंडो के 'Trade' टैब में जाकर ऑर्डर पर डबल-क्लिक कर दें, या फिर
  2. इंस्ट्रूमेंट पर राइट-क्लिक करके ‘Modify or Delete’ ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें।

Order विंडो में जाकर ऑर्डर वॉल्यूम (लॉट साइज़) जैसी ऑर्डर डिटेल्स को मॉडिफ़ाई करके स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट सेट किया जा सकता है। प्लीज़ ध्यान दें: अगर स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट को मौजूदा प्राइस के काफ़ी करीब सेट किया गया है, तो आपको “Invalid S/L or T/P” नोटीफ़िकेशन मैसेज आ जाएगा।

अपने मनचाहे बदलाव करने के बाद उन्हें अप्लाई करने के लिए 'Modify' बटन पर क्लिक कर दें।

किसी ऑर्डर को क्लोज़ या डिलीट करना

Terminal विंडो के 'Trade' टैब की दाईं ओर हर ऑर्डर के बगल में मौजूद Close (X) बटन पर क्लिक करके किसी मार्केट ऑर्डर को क्लोज़ या फिर किसी पेंडिंग ऑर्डर को डिलीट किया जा सकता है।

प्लीज ध्यान दें: ये फ़ंक्शनैलिटी सिर्फ़ तभी अवेलेबल होती है, जब One Click Trading Tool इनेबल किया गया हो

मार्केट प्राइस पर किसी ओपन पोज़ीशन को क्लोज़ करने के लिए Toolbox विंडो के 'Trade' टैब में जाकर उस पोज़ीशन पर डबल-क्लिक कर दें। ऐसा करने से एक डायलॉग बॉक्स खुल जाएगा। मौजूदा प्राइस पर ही उस पोज़ीशन को क्लोज़ करने के लिए 'Type' फ़ील्ड में 'Market Execution' को सिलेक्ट करके पीले रंग के Close बटन पर क्लिक कर दें।

ऑर्डर प्लेस, मॉडिफ़ाई, और क्लोज़ करने के बारे में डिटेल में जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिए वीडियो को देखें।

 

क्या यह लेख सहायक था?