इस दौरान, अपने पर्सनल डेटा (जैसे ईमेल, नाम, फ़ोन नंबर, पसंदीदा भाषा/कम्युनिकेशन मेथड, या घर का पता) में आप न तो कोई बदलाव कर पाएँगे और न ही अपनी अकाउंट सेटिंग्स (जैसे लीवरेज, करेंसी, या अतिरिक्त ट्रेडिंग अकाउंट जोड़ना) को एडजस्ट कर पाएँगे।
हाँ, ज़रूरत पड़ने पर आप अभी भी पैसे डिपॉज़िट, विड्रॉ, या ट्रांसफ़र कर सकेंगे। गौरतलब है कि कभी-कभी आपको लिमिटेड एक्सेस का सामना करना पड़ सकता है, खासतौर पर जब हम माइग्रेशन के आखिरी स्टेप्स के करीब हों।
पोर्टल के स्मूद काम-काज के लिए इस दौरान आपको अपने अकाउंट को करीब से मॉनिटर करने का हम सुझाव देंगे। अपनी मार्जिन-संबंधी ज़रूरतों पर नज़र रखकर मार्केट के संभावित बदलावों को कवर करने के लिए पर्याप्त फ़्री इक्विटी बनाए रखना ज़रूरी होता है।
हमारा इरादा इस माइग्रेशन को 15/11/2025 वाले वीकेंड पर पूरा करने का है ताकि आपको कम से कम दिक्कत का सामना करना पड़े।