Axi Trading Platform एक मोबाइल ट्रेडिंग ऐप है, जिसके ज़रिए आप दुनियाभर के बाज़ारों को तुरंत एक्सेस कर पाते हैं। चाहे आप अलग-अलग तरह के एसेट मॉनिटर कर रहे हों, पोज़ीशन मैनेज कर रहे हों, या फिर अपनी अकाउंट सेटिंग्स संभाल रहे हों—Axi ऐप पर मिलने वाले साफ़-सुथरे एक्सपीरियंस के चलते आप पूरे कॉन्फ़िडेंस के साथ कारगर ढंग से ट्रेडिंग कर पाते हैं।
ऐप खोलते ही नेविगेशट करने में आसान मेन पेज पर आपका स्वागत होता है, जहाँ से ट्रेडिंग के अहम फ़ीचर्स को आप सीधे एक्सेस कर पाते हैं।
Market Access
ट्रेडिंग की अपनी पसंद-नापसंद के आधार पर “Cryptos” या “CFDs” सिलेक्ट करके उपलब्ध बाज़ारों को यूज़र फ़ौरन एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन केटेगरियों के तहत हर एसेट क्लास में इंस्ट्रूमेंट्स का सीधा एक्सेस मिलता है, जिसके चलते आपको ट्रेडिंग के संभावित मौके मिल जाते हैं।
My Positions
मौजूदा एक्टिव ट्रेड्स को "My Positions" सेक्शन में देखा जा सकता है। “See more” पर टैप करके आपको अपनी ओपन पोज़ीशन्स की डिटेल्ड इनफ़ॉर्मेशन दिखाई दे जाएगी, जिसमें परफ़ॉर्मेन्स मैट्रिक्स और संबंधित मार्किट डेटा भी आ जाते हैं।
नेविगेशन टैब्स
स्क्रीन के नीचे आप ऐप के प्रमुख फ़ंक्शनल सेक्शन्स के बीच स्विच कर सकते हैं:
फ़ंडिंग एक्सेस
पैसे डालना काफ़ी आसान है। ऊपर दाईं ओर मौजूद Add Funds आइकन पर टैप करके अपने ट्रेडिंग अकाउंट में आप आसानी से पैसे जमा कर सकते हैं।
नोटिफ़िकेशन सेंटर
अकाउंट से संबंधित सभी अलर्ट — जैसे अपडेट्स, मार्केट नोटिफ़िकेशन, या सिस्टम मैसेज — स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद बेल आइकन के ज़रिए एक्सेस किए जा सकते हैं।
ऐप के टॉप पर मौजूद ह्यूमन आइकन को सिलेक्ट करके यूज़र एक ड्रॉपडाउन मेन्यू खोल सकते हैं, जहाँ से अकाउंट मैनेजमेंट के ज़रूरी फ़ीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है: