हमारी नियमित मॉनिटरिंग के तहत सारी ट्रेडिंग एक्टिविटी की समीक्षा करके हम ये सुनिश्चित करते हैं कि Axi Select प्रोग्राम के मूल सिद्धांतों—यानी कि एक रणनीति की तहत, सोची-समझी रिस्क मैनेजमेंट के साथ की जाने वाली कंसिस्टेंट ट्रेडिंग—से वो मेल खाती है या नहीं।
अगर हमें लगता है कि आपकी ट्रेडिंग का ज़ोर एक सोचे-समझे, परफ़ॉर्मेन्स-बेस्ड नज़रिए पर न होकर स्टेज की कसौटियों पर खरे उतरने पर है, तो हम आपको एक रिमाइंडर भेज सकते हैं।
Axi Select को रियल और सस्टेनेबल परफ़ॉर्मेन्स प्रदर्शित करने वाले ट्रेडर्स को सपोर्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रोग्राम में बने रहने के लिए आपकी ट्रेडिंग को भी इसी के अनुकूल होना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसी ट्रेडिंग करते हैं, जो हमारे इस सिद्धांत से मेल नहीं खाती, तो आपको इस प्रोग्राम से हटाया भी जा सकता है।
अगर आपके कोई सवाल-जवाब हैं या फिर अपनी एप्रोच एडजस्ट करने में आपको मदद चाहिए, तो प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।