/ /
MT5 ट्रेडिंग रिपोर्ट/हिस्ट्री (Windows)
अपडेट किया गया 4 माह पहले

अगर आपके कोई ट्रेड चल रहे हैं, तो सिस्टम द्वारा जेनरेट की गई डेली रिपोर्ट आपको अपने आप ही आ जाएगी।

डिफ़ॉल्ट रूप से, आपको सिस्टम से एक मासिक रिपोर्ट भी आएगी, लेकिन अपनी मासिक स्टेटमेंट को आप कभी भी सीधे क्लाइंट पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

ट्रेड हिस्ट्री / अकाउंट स्टेटमेंट / अकाउंट हिस्ट्री देखना

अपने पुराने ट्रेड्स की परफ़ॉर्मेन्स देखने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करके अपने MT5 प्लेटफ़ॉर्म टर्मिनल पर History टैब को एक्सेस कर लें:

  1. MT5 प्लेटफ़ॉर्म खोलकर लॉग-इन करें।
  2. Terminal में जाकर History टैब को सिलेक्ट कर लें।
  3. टर्मिनल के बीच में राइट-क्लिक करके Custom period को सिलेक्ट कर लें।
  4. अपनी मनचाही अवधि के लिए स्टार्ट और फ़िनिश डेट्स को सिलेक्ट करके OK दबा दें। ऐसा करने से सिलेक्ट की गई अवधि की हिस्ट्री से History सेक्शन भर जाएगा।
  5. दोबारा राइट-क्लिक करके Report को सिलेक्ट कर लें। ऐसा करने से एक HTML स्टेटमेंट तैयार हो जाएगी, जिसे किसी PDF राइटर में प्रिंट करवाकर PDF में कन्वर्ट किया जा सकता है।
क्या यह लेख सहायक था?