/ /
"Invalid Account / Authorization Failed" एरर को फ़िक्स कैसे करें
अपडेट किया गया 4 माह पहले

Invalid Account / Authorization Failed एरर मैसेज को इन तरीकों के ज़रिए हल किया जा सकता है:

MT4/MT5 लॉग-इन नंबर गलत है

सबसे पहले अपना अकाउंट खुलवाते समय आपको आए ओरिजिनल वेलकम ईमेल से अपने अकाउंट नंबर को डबल-चेक कर लें

आपके द्वारा डाला गया पासवर्ड गलत है

डाले गए पासवर्ड को दोबारा चेक कर लें। ऐसा करने के बजाय नीचे दिए स्टेप्स के ज़रिए आप अपने पासवर्ड को रिसेट भी कर सकते हैं:

क्लाइंट पोर्टल के ज़रिए सीधे रीसेट कर लें: नीचे दिए लिंक को एक्सेस करके आप अपने पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस पर एक नया PIN आ जाएगा

MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए रीसेट कर लें (सिर्फ़ लैपटॉप): ये ऑप्शन सिर्फ़ उन्हीं क्लाइंट्स पर लागू होता है, जिन्हें अपना मौजूदा पासवर्ड तो याद है लेकिन वो फिर भी उसे बदलकर एक नया पासवर्ड रखना चाहते हैं

  • अपना MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म खोल लें।
  • "Tools" पर क्लिक कर दें।
  • "Options" पर क्लिक कर दें।
  • "Server" टैब में जाकर "Change" बटन पर क्लिक कर दें।
  • अपना मौजूदा मास्टर पासवर्ड टाइप कर लें।
  • "Change master password" पर क्लिक कर दें।
  • नया मास्टर पासवर्ड टाइप करके उसे कन्फ़र्म कर दें।

आपने सही सर्वर नंबर को सिलेक्ट नहीं किया।

अपने सर्वर को दोबारा स्कैन करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें (लैपटॉप):

1. "File" पर चले जाएँ।
2. "Open an account" पर क्लिक कर दें।
3. सर्वर लिस्ट में स्क्रॉल करते-करते नीचे जाकर हरे (+) बटन पर क्लिक कर दें। 
4. Axi - <सर्वर> डाल दें।  
5. "Scan" पर क्लिक कर दें।
6. सही सर्वर चुनकर "Next" पर क्लिक कर दें।
7. MT4/MT5 लॉगिन ID और पासवर्ड डाल दें। 
8. "Finish" पर क्लिक कर दें।

सफल होने पर अपने MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म के नीचे दाईं ओर आपको कनेक्शन स्पीड दिखाई दे जाएगी

क्या यह लेख सहायक था?