/ /
Edge स्कोर क्या होता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

Axi Select डैशबोर्ड पर दिखाई देने वाला Edge स्कोर फ़ीचर ट्रेडिंग के आपके समूचे हुनर का स्नैपशॉट पेश करके अपनी ट्रेडिंग परफ़ॉर्मेन्स में सुधार लाने के लिए आपको पर्सनलाइज़्ड टिप्स देता है। रियल-टाइम में अपडेट होने वाला ये एक ऐसा डायनामिक फ़ीचर होता है, जो आपके स्कोर को प्रभावित करने वाले टॉप तीन बिहेवियर्स को हाईलाइट तो करता ही है, साथ ही अपनी ट्रेडिंग को रिव्यु और इम्प्रूव करके एक बेहतर स्कोर हासिल करने के आपको मौके भी देता है।

"How to Improve My Edge Score" सेक्शन में जाकर आपको तीन पर्सनलाइज़्ड ट्रेडिंग टिप्स मिल जाएँगी। ये टिप्स आपकी ट्रेडिंग की आदतों के हिसाब से तैयार की जाती हैं। ये सारी जानकारी चार अहम स्किल्स (स्किल, रिस्क, कंसिस्टेंसी, और एक्सपीरियंस) पर आधारित होते हैं, जो आपकी ट्रेडिंग परफ़ॉर्मेन्स और Edge स्कोर में सुधार लाने के लिए कारगर साबित होते हैं।

उदाहरण:

इंटरफ़ेस में आपकी मौजूदा प्रोग्रेस को दर्शाने वाली एक लाल लाइन, और आपके Edge स्कोर में उस अधिकतम संभावित बढ़ोतरी को डिस्प्ले करने वाला एक हरा इंडिकेटर होता है, जिसे प्रोवाइड की गईं टिप्स के आधार पर अपनी ट्रेडिंग को सफलतापूर्वक एडजस्ट करके हासिल किया जा सकता है।

ध्यान दें: Max Edge स्कोर गेन उस अधिकतम संभावित फ़ायदे को दर्शाता है, जो मुहैया कराई गईं ट्रेडिंग टिप्स को अपनाकर हासिल किया जा सकता है। लेकिन ये बिल्कुल वही धनराशी पाने की कोई गारंटी नहीं देता; ये तो बल्कि आपके संभावित मुनाफ़े की एक ऊपरी सीमा को दर्शाता है।

ये समझना ज़रूरी है कि अलग-अलग ट्रेडिंग सजेशन्स के लिए Max Edge स्कोर भी अलग होता है। इन स्कोर्स को हर कंपोनेंट के लिए कैलकुलेट किया जाता है और ये ऐड नहीं होते। इसका मतलब ये हुआ कि हर सजेशन का अपना खुद का Max Edge स्कोर गेन होता है, और इन गेन्स को आपस में जोड़ने के बजाय अलग-अलग देखा जाना चाहिए।

Edge स्कोर इनफ़ॉर्मेशन का इस्तेमाल कैसे करें

  1. Axi क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन कर लें।
  2. Axi Select डैशबोर्ड को एक्सेस करें।
  3. अपनी पर्सनलाइज़्ड ट्रेडिंग टिप्स देखने के लिए बाईं ओर मौजूद मेन्यू में "Edge Score" पर क्लिक कर दें।
  4. उन टिप्स को लागू करना शुरू कर दें।
क्या यह लेख सहायक था?