आपकी एप्लीकेशन सबमिट होने के बाद आपके डॉक्यूमेंट्स की ऑटोमेटिक ऑथेंटिकेशन के लिए हम इलेक्ट्रॉनिक वेरिफ़िकेशन का इस्तेमाल करते हैं। ये काम हो जाने पर आमतौर पर आपका अकाउंट तुरंत खुलकर तैयार हो जाता है।
मैनुअल रिव्यु की ज़रूरत पड़ने पर ये काम आमतौर पर 1-2 बिज़नस डेज़ में पूरा हो जाता है और अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स की ज़रूरत पड़ने पर इसमें थोड़ा और वक्त भी लग सकता है। आपका अकाउंट सफलतापूर्वक वेरीफ़ाई हो जाने पर आपको अपना अकाउंट स्टेटस कन्फ़र्म करने वाला वेलकम ईमेल आ जाएगा। प्लीज़ ध्यान दें कि इस ईमेल में आपकी लॉग-इन जानकारी नहीं होती।
क्लाइंट पोर्टल को एक्सेस करने के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए ईमेल एड्रेस और अप्लाई करते समय आपके द्वारा सेट किए गए पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग-इन कर लें।
ज़रूरी जानकारी: वेलकम ईमेल के लिए प्लीज़ अपने इनबॉक्स और स्पैम/जंक फ़ोल्डर, दोनों को चेक करके देख लें।