/ /
MT4 में प्राइस चार्ट क्या होता है? प्राइस चार्ट लोड कैसे किया जाता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

MT4 प्राइस चार्ट क्या होता है?

MetaTrader 4 (MT4) में चार्ट एक तय समय-अवधि के दौरान किसी खास फ़ाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट की कीमतों में आने वाले उतार-चढ़ावों की एक ग्राफ़िकल रिप्रज़ेंटेशन होती है। मार्केट के रुझानों का विश्लेषण करके ज़्यादा सोचे-समझे ट्रेडिंग डिसिशन लेने में ट्रेडर्स की मदद करने में चार्ट एक अहम भूमिका निभाते हैं। प्राइस चार्ट के अहम फ़ीचर्स और फ़ायदों के कुछ उदाहरण:
  1. प्राइस रिप्रज़ेंटेशन: किसी फ़ाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट के ऐतिहासिक और मौजूदा प्राइस को चार्ट डिस्प्ले करते हैं। लाइन चार्ट, बार चार्ट, या कैंडलस्टिक चार्ट जैसे अलग-अलग फ़ॉर्मेट में उन्हें दर्शाया जा सकता है।
  2. समय-सीमा: चार्ट को अलग-अलग समय-सीमाओं में देखा जा सकता है, जो एक मिनट से लेकर एक महीने तक हो सकती हैं, जिसके चलते प्राइस एक्शन की अलग-अलग अवधियों का विश्लेषण किया जा सकता है।
  3. तकनीकी विश्लेषण: ट्रेडिंग के मौकों और बाज़ार के रुझानों की पहचान करने में आपकी मदद करने के लिए चार्ट आपको इंडिकेटर, ट्रेंड लाइन, और बाकी टूल्स के ज़रिए तकनीकी विश्लेषण करने की सहूलियत देते हैं।

MT4 में किसी चार्ट को कैसे लोड किया जाता है?

  1. MT4 खोलें: MetaTrader 4 प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च करें।

  2. "Market Watch" विंडो में अपने मनचाहे फ़ाइनेंशियल सिंबल/इंस्ट्रूमेंट को सर्च कर लें। अगर "Market Watch" विंडो दिखाई नहीं दे रही, तो Ctrl+M दबाकर या फिर "View" मेन्यू में "Market Watch" सिलेक्ट करके भी उसे खोला जा सकता है।

  3. कोई नया चार्ट खोलने के लिए "Market Watch" विंडो से सिंबल को ड्रैग करके चार्ट एरिया में ड्रॉप कर दें।

  4. "Market Watch" विंडो में सिंबल पर राइट-क्लिक करके कॉन्टेक्स्ट मेन्यू से "Chart Window" को सिलेक्ट कर लें।
  5. टूलबार से अपनी मनचाही समय-सीमा को सिलेक्ट करके, या फिर चार्ट पर राइट-क्लिक करके और फिर कॉन्टेक्स्ट मेन्यू से "Timeframes" चुनकर चार्ट की समय-सीमा को एडजस्ट कर लें

  6. टूलबार या "Insert" मेन्यू  से टेक्निकल इंडिकेटर, ट्रेंड लाइन्स, और बाकी एनालिसिस टूल्स ऐड करके अपने चार्ट को कस्टमाइज़ कर लें।

चार्ट क्या होते हैं, उन्हें लोड और ऑपरेट कैसे किया जाता है, चार्ट टाइप्स में बदलाव कैसे किए जाते हैं, और उनके बाकी फ़ीचर्स और फ़ंक्शनैलिटीज़ के बारे में विस्तार से जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिए वीडियो को देखें।

क्या यह लेख सहायक था?