/ /
MT4 WebTrader में सिंबल कैसे ऐड किए जा सकते हैं?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

MT4 WebTrader प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए Axi पर ट्रेडिंग के लिए कई तरह के प्रोडक्ट (इंस्ट्रूमेंट) अवेलेबल हैं। ट्रेडिंग के लिए कोई नई प्रोडक्ट ढूँढने या जोड़ने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • MT4 WebTrader में लॉग-इन कर लें।
  • Market Watch” विंडो में चले जाएँ – आपके MT4 ट्रेडिंग टर्मिनल (डेस्कटॉप और वेब वर्शन) के ये दाईं ओर मौजूद होती है।

    • Market Watch में Symbols के नीचे राइट-क्लिक कर दें। ऐसा करने से अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट्स की एक लिस्ट खुल जाएगी।
    • कोई नया सिंबल जोड़ने के लिए अपने मनचाहे सिंबल को सिलेक्ट करके "Show" पर क्लिक कर दें। वो सिंबल अब MT4 में दिखाई देने लगेगा।

सभी अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट्स को कैसे दिखाएँ और छिपाएँ?

सभी सिंबल दिखाना

सभी अवेलेबल ट्रेडिंग इंस्ट्रूमेंट्स को दिखाने के लिए:

  1. Market Watch विंडो में जाकर राइट-क्लिक कर दें।
  2. Symbols को सिलेक्ट कर लें।
  3. सभी अवेलेबल इंस्ट्रूमेंट्स देखने और जोड़ने के लिए Show All को चुनकर विंडो को बंद कर दें।

सभी सिंबल छिपाना

सिंबल्स को छिपाने के लिए या तो "Hide All" पर क्लिक करके सभी सिंबल्स को एक-साथ हाइड कर दें, या फिर किसी तय सिंबल को छिपाने के लिए "Hide" को सिलेक्ट कर लें।

Market Watch विंडो में अब आपके द्वारा सिलेक्ट किया गया ट्रेड इंस्ट्रूमेंट दिखाई दे जाएगा। इस इंस्ट्रूमेंट का प्राइसिंग चार्ट देखने के लिए अभी-अभी जोड़े गए सिंबल पर क्लिक करके ड्रैग करते-करते उसे चार्ट विंडो में ड्रॉप कर दें।

Market Watch क्या होता है, उसे इनेबल कैसे किया जाता है, और उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है, इस बारे में डिटेल में जानने के लिए प्लीज़ नीचे दिए वीडियो को देखें। 

क्या यह लेख सहायक था?