"Symbols not loading / Waiting for Update" एरर का समाधान कैसे करें?अपडेट किया गया 4 माह पहले
सिंबल लोड न होने या फिर प्लेटफ़ॉर्म की किसी अपडेट का इंतज़ार करने से संबंधित कोई एरर मैसेज आने पर उसके संभावित कारण और उनका समाधान करने की टिप्स नीचे दी गई हैं:
- कनेक्टिविटी नहीं है - प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपका इंटरनेट चल रहा है और कनेक्शन स्टेबल है।
- MT4/MT5 का पुराना वर्शन - अगर आप MT4/MT5 का कोई पुराना वर्शन चला रहे हैं, तो ट्रेडिंग जारी रखने के लिए आपको उसे अपडेट करना होगा। MT4/MT5 के मौजूदा वर्शन को चेक करने के लिए मेन मेन्यू में जाकर "Help" पर और फिर "About" पर क्लिक करके लेटेस्ट बिल्ड नंबर को डिस्प्ले करवा लें। अपने प्लेटफ़ॉर्म को अपडेट करने के लिए MT4/MT5 के लेटेस्ट वर्शन को Axi क्लाइंट पोर्टल या Axi की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
- अकाउंट टाइप आमतौर पर MT4/MT5 के साथ आने वाले डिफ़ॉल्ट ग्राफ़िक को सपोर्ट नहीं करता है।
- गलत सर्वर, पासवर्ड, या लॉग-इन डिटेल्स - प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपके द्वारा डाली गईं सभी डिटेल्स सही हैं। दिक्कत दे रहे अकाउंट के सर्वर को प्लीज़ दोबारा स्कैन करके देख लें।
दिक्कत और उसके समाधान की पहचान करने के बाद दिक्कत दे रहे अकाउंट के सर्वर को प्लीज़ दोबारा स्कैन करके देख लें।
1. "File" पर चले जाएँ।
2. "Open an account" पर क्लिक कर दें।
3. नीचे स्क्रॉल करते-करते सर्वर लिस्ट पर जाकर हरे (+) बटन पर क्लिक कर दें।
4. Axi - <server> डाल दें।
5. "Scan" पर क्लिक कर दें।
6. सही सर्वर चुनकर "Next" पर क्लिक कर दें।
7. MT4/MT5 लॉग-इन ID और पासवर्ड डाल दें।
8. "Finish" पर क्लिक कर दें।
सफल होने पर अपने MT4/MT5 प्लेटफ़ॉर्म के नीचे दाईं ओर आपको कनेक्शन स्पीड दिखाई दे जानी चाहिए।