Axi Trading Platform इन-हाउस डेवेलप की गई ऐप्लीकेशन है, जबकि MetaTrader4 (MT4) दुनियाभर में सोर्स किए जाने वाला थर्ड-पार्टी ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म है।
प्लीज़ ध्यान दें कि पहले से ही कोई Axi MT4 अकाउंट होने से आपको Axi Trading Platform का ऑटोमेटिक एक्सेस नहीं मिल जाता, क्योंकि ये दोनों प्लेटफ़ॉर्म अलग हैं और इनके लिए रजिस्टर भी अलग से ही करना पड़ता है। इसका मतलब ये हुआ कि Axi Trading Platform पर फ़िलहाल अपने MT4 अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। लेकिन आगे चलकर इस फ़ीचर को अवेलेबल करवाने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। अभी के लिए आपको एक नया अकाउंट ही बनाना पड़ेगा। हाँ, अगर आप चाहें, तो उसी ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल करके ये नया अकाउंट ज़रूर बना सकते हैं।
प्लीज़ ध्यान दें: ट्रेड करने से पहले आपको अपने अकाउंट में कोई डिपॉज़िट करना होगा (अगर आपने अभी तक कोई डिपॉज़िट नहीं किया है)। ये काम सीधे Axi क्लाइंट पोर्टल के ज़रिए किया जा सकता है, या फिर इसके लिए आप हमारी वेबसाइट पर Add Funds पर भी जा सकते हैं।