/ /
PayPal के ज़रिए अपने MT4 अकाउंट में पैसे कैसे निकलवाए जा सकते हैं?
अपडेट किया गया 3 माह पहले

पैसे निकलवाने के लिए क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके Funds सेक्शन में चले जाएँ। टॉप मेन्यू से Withdraw को सिलेक्ट करके इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • उस ट्रेडिंग अकाउंट (MT4 अकाउंट) को चुन लें, जिससे आप पैसे निकलवाना चाहते हैं।

ज़रूरी जानकारी: ये सुनिश्चित कर लें कि पैसे निकालने के लिए आपने सही अकाउंट को चुना हुआ है, खासकर अगर आपके एक से ज़्यादा MT4 अकाउंट हैं। गलत अकाउंट में पैसे निकलवाने से आपको एक इंटरनल ट्रांसफ़र रिक्वेस्ट डालनी पड़ सकती है, जिसमें लगने वाले प्रोसेसिंग टाइम के चलते आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है।

  • विड्रॉ की जाने वाली रकम डाल दें।
  • ‘PayPal’ ऑप्शन में अपनी विड्रॉअल राशि डालकर उस लेन-देन के लिए अपनी पसंदीदा करेंसी को सिलेक्ट कर लें।

ज़रूरी जानकारी: हर विड्रॉअल मेथड की एक मिनिमम विड्रॉअल राशि होती है, जो क्लाइंट पोर्टल पर भी डिस्प्ले की जाती है। उससे कम राशि डालने पर आप विड्रॉअल प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाते। गौरतलब है कि अलग-अलग करेंसियों के लिए विड्रॉअल राशियाँ भी अलग होती हैं।

  • ‘Continue’ पर क्लिक करके विड्रॉअल पाने के लिए आपसे किसी PayPal वॉलेट को सिलेक्ट करने के लिए कहा जाता है। ई-वॉलेट की पहचान उससे जुड़े ईमेल एड्रेस के ज़रिए की जाती है। प्लीज़ ध्यान दें कि आपके शुरुआती डिपॉज़िट के लिए इस्तेमाल किया गया ईमेल ही डिस्प्ले किया जाता है। Return to Source नियम के तहत सिर्फ़ उसी ईमेल एड्रेस पर पैसे निकलवाए जा सकते हैं, जिसके ज़रिए डिपॉज़िट किया गया था, और किसी और ईमेल में पैसे नहीं निकलवाए जा सकते।

  • सभी डिटेल्स चेक करने के बाद प्रोसेसिंग के लिए रिक्वेस्ट सबमिट करने के लिए 'Request Withdrawal' पर क्लिक कर दें। प्लीज़ ध्यान दें कि आपकी विड्रॉअल रिक्वेस्ट को चेक करके उसे प्रोसेस करने में हमें 1-2 बिज़नस डेज़ लग जाते हैं।

ज़रूरी जानकारी: प्लीज़ ध्यान दें कि कोई विड्रॉअल रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद उस रिक्वेस्ट की प्रोसेसिंग के दौरान आपके बैलेंस से विड्रॉअल राशि काट ली जाती हैविड्रॉअल रिक्वेस्ट फ़ेल हो जाने पर वो रकम आपके बैलेंस में रिफ़ंड हो जाती है और क्लाइंट सर्विसेज़ आपको ईमेल करके रिक्वेस्ट फ़ेल होने की वजह के साथ-साथ ये भी बता देती हैं कि अब आगे आपको क्या करना है।

क्या यह लेख सहायक था?