/ /
ऐप में कोई ट्रेड कैसे डाला जा सकता है?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

प्लीज़ ध्यान दें कि बाज़ार बंद होने पर ट्रेड्स को ओपन, मॉडिफ़ाई, या क्लोज़ नहीं किया जा सकता।
कोई ट्रेड डालने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

कोई ट्रेड डालने के लिए Market टैब पर जाकर अपनी पसंदीदा मार्केट पर क्लिक करके उसकी Instrument Factsheet खोल लें।

  • फ़ैक्टशीट में ट्रेड के लिए आपके द्वारा चुने गए इंस्ट्रूमेंट के बारे में एनालिसिस वाले चार्ट और अन्य जानकारी के साथ-साथ लाइव बाय और सेल प्राइस भी देखे जा सकते हैं।

उसके बाद, Buy or Sell पर क्लिक करके अंडरलाइंग एसेट के लिए प्लीज़ अपने ट्रेड की दिशा (लॉन्ग या शॉर्ट) को चुन लें। बाय और सेल ऑर्डर टिकट में दो ऑप्शन होते हैं: ‘Buy/sell now’ और ‘Buy/sell at rate’.

प्लीज़ ध्यान दें: डिफ़ॉल्ट रूप से, आप एक Buy or sell trade now ओपन करते हैं। अगर आप 'Buy or Sell at rate' करना चाहते हैं, तो टॉगल पर क्लिक करके खरीदारी या बिक्री वाले प्राइस को सिलेक्ट कर लें। बाज़ार के उस कीमत पर पहुँचते ही आपकी पोज़ीशन खुल जाएगी।

दिशा चुनने के बाद एक ऑर्डर टिकट खुल जाएगी। ऑर्डर टिकट खुलते ही आप:

  • लॉट्स को एडजस्ट करके अपने ट्रेड साइज़ को सिलेक्ट कर सकते हैं।
  • अपनी मनचाही लीवरेज को चुन सकते हैं।
  • अपने मार्जिन और एक्सपोज़र को रिव्यु कर सकते हैं।
  • ये तय कर सकते हैं कि आप स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट सेट करना चाहते हैं या नहीं।
  • खरीदने या बेचने के लिए कोई ओपनिंग रेट स्पेसिफ़ाई कर सकते हैं।

सभी की समीक्षा करके कन्फ़र्म करने के लिए प्लीज़ “Open Trade” पर क्लिक कर दें।

Positions टैब में आप अपनी पोज़ीशन्स को ट्रैक कर सकते हैं।

ट्रेडिंग के दौरान कोई दिक्कत आने पर मुझे क्या करना चाहिए?

ट्रेडिंग या फिर Axi Trading Platform के इस्तेमाल के दौरान कोई दिक्कत आने पर ईमेल या फिर हमारी ऐप के Customer Support पेज पर Live Chat के ज़रिए प्लीज़ हमारे कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर लें। ज़रूरी अपडेट्स के बारे में वो आपको गाइड कर देंगे।

क्या यह लेख सहायक था?