फ़ौरन ट्रेड करने के लिए 'Type' फ़ील्ड में 'Market Execution' को सिलेक्ट करके इंस्ट्रूमेंट और वॉल्यूम (लॉट) को चुन लें, और उसके बाद ऑर्डर प्लेस करने के लिए ‘Sell by Market’ या फिर ‘Buy by Market’ पर क्लिक कर दें।
‘Order’ विंडो में ‘Symbol’ फ़ील्ड की बदौलत एक ड्रॉपडाउन लिस्ट के ज़रिए आप ट्रेड किए जाने वाले इंस्ट्रूमेंट को बदल सकते हैं। बाईं ओर मौजूद संबंधित टिक चार्ट में प्राइस रियल टाइम में देखे जा सकते हैं। यहाँ एक कमेंट फ़ील्ड भी होता है, जहाँ ट्रेड डालते समय आप कोई कमेंट डाल सकते हैं।
आपके पास अपने ऑर्डर्स पर कोई स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट सेट करने का भी ऑप्शन होता है। 'Order Window' में दोनों संबंधित फील्ड्स को भरकर ऐसा किया जा सकता है।
प्लीज़ ध्यान दें: अगर स्टॉप लॉस या टेक प्रॉफ़िट मौजूदा प्राइस के काफ़ी करीब सेट किया हुआ है, तो आपको "Invalid S/L or T/P" नोटीफ़िकेशन मैसेज आ जाएगा।
ऑर्डर प्लेस करने के बाद आपकी ओपन पोज़ीशन टर्मिनल के 'Trade' टैब में दिखाई दे जाएगी।
अपने ऑर्डर्स पर आप स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट भी सेट कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए ऑर्डर विंडो में दोनों संबंधित फील्ड्स को भर दें।
ज़रूरी जानकारी: आपके द्वारा डाले गए ऑर्डर की सेटिंग्स गलत होने पर आप ऑर्डर नहीं डाल पाएँगे। आपके ऑर्डर के पैरामीटर ठीक होने तक प्लेस बटन ग्रे ही रहेगा।
अपने मनचाहे ऑर्डर की डिटेल्स भरकर Place बटन पर क्लिक कर दें।
ट्रेड प्लेस हो जाने के बाद Terminal विंडो में मौजूद Trade टैब पर क्लिक करके उसे देखा जा सकता है।
और टिप्स के लिए प्लीज़ हमारे MT4 वीडियो ट्यूटोरियल देखें।