किसी परपेचुअल फ़्यूचर पर ट्रेड डालना Axi Web Platform पर किसी और इंस्ट्रूमेंट को ट्रेड करने जैसा ही होता है।
दोनों में अहम फ़र्क ये होता है कि किसी परपेचुअल फ़्यूचर्स इंस्ट्रूमेंट को खोलने पर ट्रेड स्क्रीन पर इस खासतौर पर इसी प्रोडक्ट टाइप के लिए डिज़ाइन की गई कुछ अतिरिक्त इनफ़ॉर्मेशन देखी जा सकती है।
💡 नोट: यूनिट्स की संख्या जितनी ज़्यादा होगी, कमीशन भी उतनी ही ज़्यादा होगी। इस जानकारी को ट्रेड सेट-अप स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
उसके बाद का ट्रेडिंग प्रोसेस बाकी सभी इंस्ट्रूमेंट्स जैसा ही होता है। आप अपनी लिवरेज को एडजस्ट कर सकते हैं, ये फ़ैसला कर सकते हैं कि (कोई लिमिट ऑर्डर प्लेस करने के लिए) आप Open at Rate को चुनना चाहते हैं या नहीं, और अपने स्टॉप लॉस और टेक प्रॉफ़िट लेवल्स को सेट कर सकते हैं। ट्रेड सबमिट हो जाने पर आपकी स्क्रीन पर एक कन्फ़र्मेशन मैसेज आ जाएगा।
अपने ओपन ट्रेड्स को आप Position टैब में देख सकते हैं, जहाँ से Close या फिर Close All पर क्लिक करके अपनी पोज़ीशनों को आप कभी भी मॉनिटर या क्लोज़ कर सकते हैं।