प्लीज़ ध्यान दें: डिपॉज़िट आपके नाम पर रजिस्टर्ड अकाउंट से किए जाने चाहिए। थर्ड पार्टीज़ से आने वाली पेमेंट मूल अकाउंट में रिफ़ंड हो जाएँगी।
अपने ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा डिपॉज़िट करने के लिए क्लाइंट पोर्टल में लॉग-इन करके बाईं ओर वाले मेन्यू में मौजूद 'Funds' सेक्शन में चले जाएँ। टॉप मेन्यू से 'Deposit' ऑप्शन चुनकर इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
ज़रूरी जानकारी: अगर आपके कई MT4 अकाउंट हैं, तो ये सुनिश्चित कर लें कि आपने सही अकाउंट नंबर को चुना हुआ है। गलत अकाउंट में डिपॉज़िट करके इंटरनल ट्रांसफ़र की रिक्वेस्ट डालने पर प्रोसेसिंग में लगने वाले अतिरिक्त समय के चलते आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है।
ज़रूरी जानकारी: हर डिपॉज़िट मेथड की एक मिनिमम डिपॉज़िट राशि होती है, जो क्लाइंट पोर्टल पर भी डिस्प्ले होती है। इससे कम राशि डालने पर आप डिपॉज़िट प्रोसेस में आगे नहीं बढ़ पाएँगे।
डिपॉज़िट सफल होने पर आपको नोटीफ़िकेशन आ जाएगी और फ़ंड की गई राशि आपके संबंधित MT4 अकाउंट में दिखाई दे जाएगी।