/ /
कौन-कौन से MAM एलोकेशन मेथड अवेलेबल हैं?
अपडेट किया गया 4 माह पहले

जब आप पहली बार अपना MAM मास्टर अकाउंट सेट-अप करते हैं, तो आपको एक एलोकेशन मेथड चुनना होता है ताकि ये तय हो सके कि आपके सब-अकाउंटों (MAM Investor अकाउंटों) में ट्रेड कैसे डिस्ट्रीब्यूट होंगे। कुछ अवेलेबल मेथड हैं:

  1. Lot Allocation 
    इस मेथड के तहत मास्टर ट्रेड की वॉल्यूम को हर सब-अकाउंट के लिए सेट किए गए लॉट साइज़ पैरामीटर के आधार पर सब-अकाउंटों में बाँट दिया जाता है।
  2. Percentage Allocation 
    ट्रेड्स को हर सब-अकाउंट के लिए स्पेसीफ़ाई किए गए परसेंटेज पैरामीटर के आधार पर सब-अकाउंटों में बाँट दिया जाता जाता है।
  3. Proportional by Balance Allocation 
    इस मेथड के तहत ये कैलकुलेट किया जाता है कि हर सब-अकाउंट के बैलेंस के आधार पर ट्रेड वॉल्यूम को हर सब-अकाउंट में कैसे एलोकेट किया जाना चाहिए। ज़्यादा बैलेंस वाले अकाउंटों को ट्रेड का बड़ा हिस्सा मिलता है।
  4. Proportional by Equity Allocation 
    ये मेथड Proportional by Balance मेथड जैसा ही होता है, लेकिन बैलेंस का इस्तेमाल करने के बजाय यहाँ एलोकेशन का हिसाब हर सब-अकाउंट की इक्विटी के आधार पर लगाया जाता है।
  5. Equity Percentage Allocation 
    इस मेथड के तहत हर एक सब-अकाउंट में मौजूद इक्विटी परसेंटेज के आधार पर सब-अकाउंटों को ट्रेड एलोकेट किए जाते हैं।
  6. Allocation by Equal Risk 
    इस मेथड की बदौलत हर सब-अकाउंट के लिए तय किए गए रिस्क लेवल के अनुसार ट्रेड्स की एलोकेशन सुनिश्चित करके मार्जिन लेवल कंट्रोल हो जाते हैं। अगर कोई सब-अकाउंट अपने मिनिमल मार्जिन लेवल पर आ जाता है, तो उस अब-अकाउंट के लिए और कोई एलोकेशन नहीं की जातीं।
क्या यह लेख सहायक था?